नहटौर/जिला बिजनौर - प्लाट बेचने के नाम पर लाखो की रकम लेने का आरोप, एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, अक्टूबर 28, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - प्लाट बेचने के नाम पर लाखो की रकम लेने का आरोप, एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज

https://www.newsindia17.com/2026/10/nahtaur-bijnor-plot-bechne-ke-naam-par-lakhon-ki-rakam-lene-ka-aarop-sp-ke-aadesh-par-mukadma-darj.html

जिला बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र से प्लॉट बेचने का नाम पर 6 लाख 75 हजार रुपए लेने और फिर बैनामा न कराने का मामला प्रकाश मे आया है। पीड़ित पक्ष के अनुसार आरोपी पक्ष न ही प्लॉट का बैनामा करा रहा है और न ही रकम वापस कर रहा है। नहटौर पुलिस ने पीड़ित द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त मामले म थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर निवासी ताहिर हुसैन पुत्र अख्तर हुसैन द्वारा एक शिकायती पत्र एसपी बिजनौर को दिया गया था। इस पत्र मे शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि कस्बा नहटौर के मोहल्ला हौलियान निवासी मोहम्मद फारूक पुत्र असलम ने तहसील नजीबाबाद के ग्राम हिन्दूपुर में 150 वर्ग गज का प्लॉट बेचने के नाम पर उनसे रुपये लिए थे। ताहिर हुसैन के मुताबिक इस प्लॉट का सौदा 5,500 रुपये प्रति वर्ग गज की दर से कुल 8 लाख 25 हजार रुपये में तय हुआ था। आरोप है कि 18 फरवरी 2025 को उन्होंने 1 लाख 50 हजार रुपये नकद बयाने के तौर पर दिए। इसके बाद अलग-अलग किस्तों में कुल 6 लाख 75 हजार रुपये आरोपी को दिए गए।


शिकायत में बताया गया कि भुगतान की गई रकम में से 2 लाख 30 हजार रुपये ऑनलाइन मारूफ नाम के व्यक्ति के बैंक खाते में भेजे गए, जबकि शेष रकम नकद दी गई। प्लॉट का बैनामा कराने के लिए 17 फरवरी 2027 की तारीख तय की गई थी।


शिकायतकर्ता का आरोप है कि शेष राशि देकर प्लॉट का बैनामा कराने की बात करने पर आरोपी ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। आमने-सामने मिलने पर भी वह लगातार टालमटोल करता रहा। ताहिर हुसैन के अनुसार अब तक न तो प्लॉट का बैनामा कराया गया है और न ही उनकी रकम वापस की गई है। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी।


उक्त मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर नहटौर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कस्बा इंचार्ज अशोक मलिक ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या