रिपोर्ट - संभल/उत्तर प्रदेश से जिला प्रभारी देवेंद्र कुमार।
संभल के हयातनगर थाना इलाके में खूंखार कुत्ते के हमले में किसान घायल हो गया। घायल किसान को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देकर मुरादाबाद रेफर कर दिया।
जिले में खूंखार कुत्तों का आतंक है। खूंखार कुत्ते आये दिन बच्चों के अलावा बड़ों को भी निशाना बना रहे हैं। जिले में बीते सप्ताह भर में पचास से अधिक लोगों को कुत्ते निशाना बना चुके हैं। ताजा मामला क्षेत्र के गांव मिलक सौंधन निवासी सुखवीर सिंह पुत्र जीवाराम सिंह का है। सोमवार की रात को सुखवीर सिंह घर में बैठा हुआ था। इसी दौरान एक खूंखार कुत्ता घर में घुस आया और चारपाई पर बैठे सुखवीर सिंह पर हमला बोल दिया। घर में मौजूद अन्य लोगों ने लाठी-डंडे लेकर कुत्ते को दौड़ाया लेकिन कुत्ते ने सुखवीर सिंह को गंभीर रुप से घायल कर दिया। परिजन आनन-फानन में घायल सुखवीर सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देकर मुरादाबाद रेफर कर दिया।