आज गुरुवार की सुबह गजरौला स्थित दफ्तर मे सिंचाई विभाग के एक ठेकेदार व उसके चालक का शव पड़ा मिलने पर हड़कंप मच गया। दोनो के मुँह से झाग आ रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो शवो को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। एएसपी व सीओ ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला शुक्लपुरी निवासी अतरपाल सिंह यादव का पुत्र देव ऋषि उर्फ़ दीपक आयु 42 वर्ष सिंचाई विभाग मे ठेकेदार था। देव ऋषि का सम्भल व बहजोई सहित कई स्थानो पर काम चल रहा है। थाना क्षेत्र के चौबारा निवासी इंद्रपाल सैनी आयु 40 वर्ष पुत्र जबर सिंह को दीपक ने कार चालक रखा हुआ था। दीपक का एक भांजा विवेक नगर की बैंक कॉलोनी मे रहता है। विवेक के अनुसार उसके परिजनो ने कल बुधवार की शाम कई बार दीपक को फोन किया था मगर कोई जबाब नही मिल सका था। इसके बाद परिजन चिंता कर रहे थे। दीपक की दूसरी बहन हेमलता जिसकी शादी रामपुर हुई है इस समय मायके आयी हुई है। हेमलता ने आज गुरुवार की सुबह विवेक से कहा कि वह दीपक के अवंतिका कॉलोनी स्थित दफ्तर मे जाकर पता करे। विवेक के अनुसार मौसी के कहने पर वह सुबह लगभग 6 बजे दीपक की दफ्तर गया था। यहाँ उसने देखा कि उसके मामा दीपक व चालक इंद्रपाल के शव पड़े हुए थे। शवो के पास ही एक सैंट्रो कार स्टार्ट हुई खड़ी थी जबकि पास ही स्कॉर्पियो कार भी खड़ी हुई थी। विवेक ने तुरंत ही घटना की जानकारी परिजनो को दी। सूचना मिलते ही रोते बिलखते परिजन मौके पर आ पहुंचे। परिजन दोनो शवो को लेकर सीएचसी पहुंचे।
ठेकेदार व उसके चालक का शव मिलने की सूचना पर थानाध्यक्ष अखिलेश प्रधान पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर मौजूद परिजनों से आवश्यक जानकारी की। सूचना पाकर एएसपी व सीओ ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। इस दौरान मृतक दीपक की बहन हेमलता ने एक युवक पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अक्सर उसका फोन उठा लेता था मगर कल रात उसने भी फोन नही उठाया था। इस दौरान मौके पर मौजूद रहे सुल्तान नगर निवासी युवक के साथ हेमलता की नोंक झोंक भी हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजने के साथ ही युवक को पूछताछ के लिए हिरासत मे ले लिया है।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |