Weather Update: हरियाणा, पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, मई 31, 2023

Weather Update: हरियाणा, पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश

चंडीगढ़। हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में रात भर बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हरियाणा के अंबाला, करनाल, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में रातभर बारिश हुई।विभाग के अनुसार, पंजाब के लुधियाना, पटियाला, फरीदकोट, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, रूपनगर और मोहाली में भी बारिश दर्ज की गई।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी कल रात बारिश हुई।दोनों पड़ोसी राज्यों और उनकी राजधानी चंडीगढ़ में पिछले 10 दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है और तापमान सामान्य से कम ही दर्ज किया जा रहा है।

Pc:Aaj Tak