किशोरी के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को लेकर हुए विवाद मे नहटौर थाना क्षेत्र के गाँव मे दो पक्ष आमने सामने आ गए। इस विवाद के दौरान दोनो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों को समझाकर शांत किया। सीओ अभय कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी की। इस घटना मे शामिल रहे दोनों पक्षों के ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किये जाने की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम बेगराजपुर मे अल्पसंख्यक समुदाय की छात्रा के साथ कुछ दिनो पूर्व कुछ दलित युवको ने छेड़छाड़ की थी। इस घटना के बाद गाँव के कुछ सभ्रांत लोगो ने दोनो पक्षो एक बीच समझौता करा दिया था। इस पुराने विवाद को लेकर आज बुधवार को दोनो पक्ष फिर से आमने सामने आ गए। इस दौरान दोनो पक्षो के बीच जमकर लाठी डंडे चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। मामला शांत होने के बाद थाने पहुंचे दोनो पक्षो ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई किये जाने की मांग की है।
मामला दो अलग अलग समुदाय के बीच का होने के चलते पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गाँव मे पैदल गश्त की। घटना की सूचना पर सीओ अभय कुमार पांडे भी गाँव पहुंचे और घटना के बारे मे जानकारी की। सीओ ने स्थानीय पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए। फ़िलहाल गाँव मे शांति बनी हुई है।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |