जिला अमरोहा के बछरायूं थाना क्षेत्र से एक नाबालिग हिन्दू युवती के अपहरण के प्रयास का मामला प्रकाश मे आया है। ग्रामीणो ने आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और जमकर पीटा। इस दौरान ग्रामीणो ने एक वीडियो भी बनाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गजरौला कोतवाली क्षेत्र के गाँव लखमिया निवासी निजामुद्दीन काफी समय से थाना क्षेत्र के गाँव लकमिया निवासी एक युवती के सम्पर्क मे था। लड़की को भगाने की योजना भी उसी ने बनाई थी। युवती को भगा ले जाने के दौरान पकड़े गए आरोपी ने बताया कि एक मदरसे के मौलाना ने उसे ऐसा करने की सलाह दी थी। उसने स्वीकार किया कि वह लड़की को भगा ले जाने के बाद बेचने वाला था।
अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा अखिलेश भदौरिया ने बताया कि पीड़िता के पिता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर अपहरण की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ग्रामीणो द्वारा वीडियो मे दिए गए आरोपी के बयानो की भी जाँच जारी है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई मे जुटी है।
.jpg)
