फरीदपुर/बरेली - महिला का अपहरण कर दुष्कर्म के प्रयास में भाजपा नेता समेत 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, जून 13, 2025

फरीदपुर/बरेली - महिला का अपहरण कर दुष्कर्म के प्रयास में भाजपा नेता समेत 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

www.newsindia17.com

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने एक स्थानीय भाजपा नेता सहित 4 लोगो पर अपहरण व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर अपहरण कर बंधक बनाने, दुष्कर्म के प्रयास व जान से मारने की धमकी देने की धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार इज्जतनगर थाना क्षेत्र की निवासी एक युवती की शादी फ़रीदपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव मे हुई थी। महिला के अनुसार उसका अपने पति के साथ विवाद चल रहा है। दोनो के बीच का ये विवाद अभी कोर्ट मे विचाराधीन है। महिला द्वारा पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया गया कि गत 1 जून की शाम लगभग 6 बजे वह स्कूटी सही कराकर आ रही थी। इसी दौरान भुता रोड पर उसके पति, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष प्रदीप यादव, अरविन्द यादव व दो अन्य अज्ञात लोगो ने उसे जबरन कार में डाल लिया। इन सभी ने महिला का अपहरण कर उसे फरीदपुर स्थित एक मकान मे बंधक बनाकर रखा। महिला का आरोप है कि इस दौरान भाजपा नेता प्रदीप यादव ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला द्वारा विरोध किये जाने पर भाजपा नेता ने उसे जान से मारकर शव गायब कर देने की धमकी दी। महिला द्वारा शोर मचाने पर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे मकान मालिक ने महिला को बंधन मुक्त किया।


महिला द्वारा एसएसपी से की गयी शिकायत के बाद पुलिस ने भाजपा नेता प्रदीप यादव व अरविन्द यादव समेत 2 अन्य के खिलाफ सुसंगत धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है। भाजपा नेता का गाली गलौज करता हुआ वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस इस वीडियो की भी जांच कर रही है।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या