Indian Top philanthropist: ना अंबानी और ना ही अडानी, ये हैं देश के सबसे बड़े दानदाता, शीर्ष पांच में है इनका नाम - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking

ध्यान दे -

सम्मानित पाठको से अनुरोध है कि न्यूज़ इंडिया 17 (हिंदी न्यूज़ वेब पोर्टल) पर प्रकाशित किसी समाचार अथवा सूचना के आधार पर कोई भी कार्रवाई से पूर्व प्रकाशित समाचारो व सूचनाओं की सत्यता की जांच अन्य माध्यमों से भी अवश्य कर ले

शनिवार, नवंबर 09, 2024

Indian Top philanthropist: ना अंबानी और ना ही अडानी, ये हैं देश के सबसे बड़े दानदाता, शीर्ष पांच में है इनका नाम

इंटरनेट डेस्क। भारत में दानदाताओं की कोई कमी नहीं है। देश में उद्योगपति भी दान देने में पीछे नहीं है। जो जमकर पैसा कमाने के साथ ही बहुत से रुपए दान में खर्च करते हैं। लोगों के मन में अक्सर सवाल उठता है तो देश का सबसे बड़ा दानदाता कौन है।

आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। इसका नाम जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आपको बता दें कि देश के सबसे अमीर बिजनसमैन मुकेश अंबानी या फोब्र्स लिस्ट में जगह बना चुके गौतम अडानी के नाम भी ये खिताब नहीं है। ना ही इस लिस्ट में अजीम प्रेमजी भी नंबर वन नहीं हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि इस लिस्ट में पहले स्थान पर दिवंगत रतन टाटा का नाम भी शामिल नहीं है।

आपको जानकार हैरानी होगी भारत के सबसे बड़े परोपकारी या दानदाता इस वक्त शिव नादर एंड फैमिली हैं। वो हुरुन इंडिया फिलॉन्थ्रॉपी लिस्ट 2024 में शीर्ष स्थान पर आ गए हैं। हाल ही में जारी हुई इस लिस्ट में शिव नादर एंड फैमिली ने 2153 करोड़ रुपए का दान कर पहला स्थान हासिल किया है। इस लिस्ट में दूसरा नाम मुकेश अंबानी एंड फैमिली का नाम है, जिन्होंने 407 करोड़ रुपए दान में दिए हैं।

पांचवें स्थान पर हैं गौतम अडानी एंड फैमिली
इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर बजाज फैमिली, चौथे स्थान पर कुमार मंगलम बिड़ला एंड फैमिली और पांचवें स्थान पर गौतम अडानी एंड फैमिली है। बजाज फैमिली ने 352 करोड़, कुमार मंगलम बिड़ला एंड फैमिली ने 334 करोड़ और गौतम अडानी एंड फैमिली 330 करोड़ रुपए दान में दिए हैं।
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें