Rahul Gandhi ने अब पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस की जनहित योजनाओं को... - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking

ध्यान दे -

सम्मानित पाठको से अनुरोध है कि न्यूज़ इंडिया 17 (हिंदी न्यूज़ वेब पोर्टल) पर प्रकाशित किसी समाचार अथवा सूचना के आधार पर कोई भी कार्रवाई से पूर्व प्रकाशित समाचारो व सूचनाओं की सत्यता की जांच अन्य माध्यमों से भी अवश्य कर ले

शनिवार, नवंबर 09, 2024

Rahul Gandhi ने अब पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस की जनहित योजनाओं को...

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया कि जुलाई 2022 में, प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस की जनहित योजनाओं को ;फ्री की रेवड़ी कहकर देश को गुमराह किया। फिर भी वो कांग्रेस की गारंटियों पर ही अपनी पर्ची चिपका कर देश में और हर प्रदेश में चुनाव प्रचार कर रहे हैं और फिर कांग्रेस पर वादे पूरे न करने का मनगढ़ंत आरोप लगाते हैं।

मोदी जी, हमारी चुनौती है, कर्नाटक आइए, घूम-घूम कर देखिए, पड़ताल कीजिए। हमने हर वादा पूरा किया है। कर्नाटक में कांग्रेस की योजनाओं ने करोड़ों महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों की तकदीर बदल दी है। तेलंगाना और हिमाचल में भी हमने वादे पूरे किए हैं।

PC:aajtak

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें