रामपुर - पुलिस ने लेखपाल के साथ मारपीट सहित 25 मामलो मे वाँछित सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को दिल्ली से किया गिरफ्तार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, फ़रवरी 28, 2025

रामपुर - पुलिस ने लेखपाल के साथ मारपीट सहित 25 मामलो मे वाँछित सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को दिल्ली से किया गिरफ्तार

www.newsindia17.com

जिला रामपुर की बिलासपुर पुलिस ने लेखपाल के साथ मारपीट सहित 25 से अधिक मामलो मे वंचित समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार किये गए आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की गयी है।


पाठको को बताना उचित होगा की गत 27 दिसंबर 2024 को बिलासपुर क्षेत्र के गाँव गोकुलनगरी मे क्षेत्रीय लेखपाल गाटा जांच करने गए थे। इसी दौरान पूर्व सपा जिलाध्यक्ष उज्ज्वल दीदार सिंह ने अपने नौकर को साथ लेकर लेखपाल के साथ मारपीट की थी। इस घटना के दौरान आरोपियो ने लेखपाल का मोबाइल छीन लिया था तथा जांच के दौरान बनाये गए नक्शे को भी फाड़ दिया था। इस मामले मे लेखपाल द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर उज्ज्वल दीदार सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ सुसंगत धाराओ मे मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा उज्जवल की गिरफ्तारी पर 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। बिलासपुर पुलिस ने घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी उज्जवल दीदार सिंह को दिल्ली के राजीव गाँधी कैंसर अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया है।


गिरफ्तार किये गए उज्जवल दीदार सिंह के खिलाफ पूर्व मे भी लगभग 25 मुकदमे दर्ज है। गिरफ्तार किये गए आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की गयी है। 

web counter free
अभी तक पाठक संख्या