अमरोहा/उत्तर प्रदेश – शौच के लिए गई बीए की छात्रा पर चाकू से हमला, पीठ में वार कर आरोपी फरार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, नवंबर 06, 2026

अमरोहा/उत्तर प्रदेश – शौच के लिए गई बीए की छात्रा पर चाकू से हमला, पीठ में वार कर आरोपी फरार

amroha-up-news-ba-student-knife-attack-forest-accused-absconding.html

जिला अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र से एक बीए की छात्रा पर चाकू से हमला किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। कल गुरुवार देर रात शौच के लिए जंगल गयी छात्रा पर अज्ञात युवक ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गाँव शाहपुर कलां की निवासी रोशनी पुत्री चंद्रभान बीए के छात्रा है। रोशनी कल गुरुवार की रात करीब 10 बजे शौच के लिए जंगल की ओर गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद लगभग 45 वर्षीय एक अज्ञात युवक ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में था। पीड़िता के मुताबिकआरोपी ने उसे धमकाते हुए कहा कि यदि उसने शोर मचाया तो वह उसे चाकू मार देगा। खुद को खतरे में देख रोशनी ने अपने पिता को आवाज लगाई। बेटी की पुकार सुनकर चंद्रभान तत्काल घटनास्थल की ओर दौड़े। इसी बीच आरोपी ने रोशनी की पीठ पर चाकू से वार कर दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।


घटना के बाद परिजन घायल छात्रा को लेकर हसनपुर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सरोहा पुलिस टीम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और पीड़िता व परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, छात्रा की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान करने और उसकी गिरफ्तारी के लिए जांच-पड़ताल की जा रही है।

counter
अभी तक पाठक संख्या