UP: घर की खुदी फर्श तो निकले नीले ड्रम ही ड्रम, उड़ गए पुलिस वालों के होश, भरे थे नोटों के बंडल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, नवंबर 04, 2026

UP: घर की खुदी फर्श तो निकले नीले ड्रम ही ड्रम, उड़ गए पुलिस वालों के होश, भरे थे नोटों के बंडल

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस के होश उस समय उड गए जब घर की फर्श खोदी गई तो कई नीले ड्रम दबे मिले और उनमें नोट भरे थे। मामला बाराईपुर इलाके के एक घर का बताया जा रहा है। यहां अंदर ज़मीन में दबाकर रखी गई भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। यह नकदी ज़मीन के नीचे कई नीले प्लास्टिक के ड्रमों में छिपाकर रखी गई थी। अधिकारियों ने खुदाई करके अब तक 4 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं, और कुल रकम 60 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बरईपुर (रामनगर) इलाके का रहने वाला आरोपी कुछ साल पहले महाराष्ट्र के पुणे में एक निजी कंपनी में काम करता था। आरोप है कि नोटबंदी के दौरान वह वहां से बोरियों में भरकर करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गया था। इसके बाद वह अपने गांव लौट आया और उसने कई बीघा जमीन खरीदी। बाकी बचे हुए काले धन को उसने घर के अंदर ही जमीन में ड्रमों में छिपाकर दबा दिया।

कैसे खुला राज़...
यह राज तब खुला जब हाल ही में आरोपी का अपने पड़ोसी या रिश्तेदार से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बहस के दौरान जमीन में नोट दबे होने की बात बाहर आ गई और किसी तरह इसकी सूचना पुलिस तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही डीसीपी गंगानगर सोनम कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने बुधवार रात आरोपी के घर को चारों तरफ से घेर लिया और उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर घर के फर्श की खुदाई शुरू की गई। जैसे ही जमीन के अंदर से प्लास्टिक के ड्रम निकालकर खोले गए, पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। ड्रमों के अंदर नोटों के बंडल भरे हुए थे।

इतना कैश बरामद कि मंगानी पड़ी मशीनें
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत बैंक और संबंधित विभागों की टीमों को नोट गिनने वाली मशीनों के साथ मौके पर बुलाया। बुधवार देर रात तक करीब 4 करोड़ रुपये की गिनती पूरी हो चुकी थी। हालांकि, सूत्रों का दावा है कि अगर सभी ड्रमों की गिनती पूरी हो गई, तो यह कुल रकम 60 करोड़ रुपये से भी ज्यादा निकल सकती है।

PC- punjabkesari.in, HINDUSTAN