अमरोहा/उत्तर प्रदेश - बाजरे के खेत मे पेड़ के सहारे लटका मिला 45 वर्षीय किसान का शव, मचा हड़कंप - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, नवंबर 01, 2026

अमरोहा/उत्तर प्रदेश - बाजरे के खेत मे पेड़ के सहारे लटका मिला 45 वर्षीय किसान का शव, मचा हड़कंप

https://www.newsindia17.com/2026/11/amroha-bajre-ke-khet-me-ped-ke-sahare-latka-mila-45-varshiya-kisan-ka-shav-macha-hadkamp.html

जिला अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र मे आज रविवार की दोपहर एक 45 वर्षीय किसान का शव बाजरे के खेत मे पेड़ से लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। खेतो पर काम करने पहुंचे किसानो ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।  मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


उक्त पूरी घटना हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गाँव गुलामपुर से जुड़ी है। बताया गया कि मूल रूप से जिला संभल के गाँव धारमपुर निवासी नानक पुत्र सतपाल पिछले 20 वर्षो से गांव गुलामपुर स्थित अपनी ससुराल मे रह रहे थे। परिजनों के अनुसार नानक आज रविवार सुबह जंगल की ओर गए थे, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी वापस नहीं लौटे। इसी दौरान खेतो पर काम करने गए किसानो ने नानक का शव बाजरे के एक खेत मे पेड़ के सहारे लटका देखा। ग्रामीणो ने तुरंत हो पुलिस व नानक के परिजनो को घटना की जानकारी दी। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।


नानक का शव मिलने की सूचना मिलते ही रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुँच गए। परिजनों ने बताया कि नानक शराब पीने के आदी थे। हालांकि, उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगा।


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सरोहा के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


नानक अपने पीछे पत्नी ममता, एक बेटा और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। परिवार के अनुसार, बेटा और एक बेटी विवाहित हैं। किसान की मौत की खबर से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।

free counter
अभी तक पाठक संख्या