नहटौर - चारा काट रही महिला की करंट की चपेट में आकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, जून 24, 2024

नहटौर - चारा काट रही महिला की करंट की चपेट में आकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

www.newsindia17.com

जनपद बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र के एक गाँव में पशुओ के लिए चारा काट रही महिला की करंट की चपेट में आकर मौत हो गयी। महिला की दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के उपरांत पोस्टमार्टम को भेज दिया।


प्राप्त जानकरी के अनुसार आज सोमवार को थाना क्षेत्र के गाँव शमशाबाद में गौतम सिंह का परिवार रहता है। आज सोमवार को गौतम सिंह की पत्नी माया देवी आयु 40 वर्ष कुट्टी मशीन से पशुओ के लिए चारा काट रही थी। इसी दौरान गीले हुए कुट्टी के पट्टे में अचानक की तेज करंट आ गया। पट्टे में आये करंट की चपेट में आकर माया देवी गंभीर रूप से झुलस गयी और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।


महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। महिला की मौत का पता लगने पर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के उपरांत पोस्टमार्टम को भेज दिया।

best free website hit counter
अभी तक पाठक संख्या