नहटौर/जिला बिजनौर - दहेज मे कार की माँग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, पति समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, अक्टूबर 30, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - दहेज मे कार की माँग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, पति समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

nahtaur-bijnor-dowry-car-demand-married-woman-assaulted-expelled-five-booked.html

जिला बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र से दहेज मे कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित किये जाने व मारपीट कर घर से निकाले जाने का मामला प्रकाश मे आया है। इस मामले मे पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के 5 सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव हमीदपुर निवासी नेहा पुत्री राजाराम की शादी लगभग 1 वर्ष पूर्व विजय सिंह पुत्र अनिकेश, निवासी गांव फड़ियापुर, थाना क्षेत्र हल्दौर के साथ हुई थी। पीड़िता का कहना है कि शादी के समय उसके मायके पक्ष ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार पर्याप्त दान दहेज दिया था। आरोप है कि इस सबके बाद भी उसके ससुराल पक्ष वाले संतुष्ट नही थे और शादी के कुछ समय बाद ही कार की मांग करने लगे थे। आरोप है कि इस मांग को पूरा करने का दबाब बनाते हुए पति व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यो ने उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।


नेहा ने बताया कि इस सबका विरोध करने पर ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और धमकी देते हुए बिना सामान के घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद वह किसी तरह अपने मायके पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर मे पति अनिकेश, तिलक पुत्र विजय सिंह, संतोष देवी पत्नी विजय सिंह, पूजा देवी पत्नी तिलक कुमार और नेहा पुत्री विजय सिंह के नाम शामिल हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या