उसहैत/जिला बदायूँ - निजी क्लिनिक पर उपचार के दौरान हुई विवाहिता की मौत पर भड़के परिजन, बोले गलत इंजेक्शन की वजह से हुई मौत - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, अक्टूबर 02, 2026

उसहैत/जिला बदायूँ - निजी क्लिनिक पर उपचार के दौरान हुई विवाहिता की मौत पर भड़के परिजन, बोले गलत इंजेक्शन की वजह से हुई मौत

https://newsindia17.com/usahait-jila-badaun-niji-clinic-par-upchar-ke-dauran-hui-vivahita-ki-maut-par-bhadke-parijan-bole-galat-injection-ki-vajah-se-hui-maut/
जिला बदायूँ के उसहैत थाना क्षेत्र मे निजी क्लिनिक पर उपचार करा रही विवाहिता को मौत पर आक्रोशित परिजनो ने जमकर हंगामा दिया। परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव शाहपुर की निवासी करिश्मा आयु 22 वर्ष पत्नी जितेंद्र को पिछले 2-3 दिन से बुखार आ रहा था। आज शुक्रवार की सुबह वह अपने पति के साथ एक निजी क्लिनिक पर उपचार कराने हेतु गयी थी। इस दौरान डॉक्टर ने उसे ब्लड टेस्ट कराने की सलाह देते हुए वहां से भेज दिया। ब्लड जाँच की रिपोर्ट मिलने के बाद पति -पत्नी फिर से क्लिनिक पर पहुंचे।


उसहैत थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक निजी क्लीनिक पर इलाज कराने पहुंची 22 वर्षीय विवाहिता की इंजेक्शन लगने के बाद हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर में महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। आरोप है कि इंजेक्शन लगने के बाद ही करिश्मा की हालत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश होकर टेबल पर गिर गई। पति जितेंद्र ने उसे संभालने का प्रयास किया। परिजनों के मुताबिक, डॉक्टर और उसके पति ने महिला के चेहरे पर पानी के छींटे भी मारे, लेकिन उसे होश नहीं आया। हालत लगातार बिगड़ती देख जितेंद्र ने पुलिस को सूचना दी।


सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष देवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला को तत्काल निजी वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद करिश्मा को मृत घोषित कर दिया।


थाना अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या