जिला रामपुर से देह व्यापार करने से मना करने पर एक पति द्वारा अपनी पत्नी को निर्वस्त्र कर पीटे जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने इस मामले में एसपी से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की गुहार लगाई है। एसपी के आदेश पर बिलासपुर पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिलक थाना क्षेत्र निवासी महिला ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसका पति पप्पू दो बच्चो के साथ रुद्रपुर में रहता है और मजदूरी करता है। आरोप है कि पप्पू महिला को जबरदस्ती देह व्यापार में धकेलना चाहता है। महिला द्वारा विरोध किये जाने पर पप्पू उसे आये दिन पीटता है। पीड़िता के अनुसार कुछ दिन पूर्व वह अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान उसका पति पप्पू 4 अन्य लोगो को साथ लेकर आया और उनके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने हेतु कहा। आरोप है कि महिला द्वारा मना किये जाने पर पप्पू ने उसे निर्वस्त्र कर जमकर पीटा। महिला द्वारा शोर मचाये जाने पर आसपास के लोग मौके पर आ पहुंचे। इसके बाद पप्पू महिला को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।
पीड़िता के अनुसार उसने उक्त मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की थी, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने बिलासपुर पुलिस को इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किये जाने के आदेश दिए है। बिलासपुर पुलिस आरोप पप्पू के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
अभी तक पाठक संख्या |