नहटौर/जिला बिजनौर - कांवड़ यात्रा व मोहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु आयोजित सभा मे वक्ताओं ने रखे विचार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, जून 27, 2025

नहटौर/जिला बिजनौर - कांवड़ यात्रा व मोहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु आयोजित सभा मे वक्ताओं ने रखे विचार

www.newsindia17.com
सावन माह की कांवड़ यात्रा व मुस्लिम त्यौहार मोहर्रम पर शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु क्षेत्र के गणमान्यों की एक सभा आज थाना प्रांगण नहटौर मे आयोजित की गयी। थानाध्यक्ष धीरज सिंह नागर की अध्यक्षता मे आयोजित इस सभा मे मुख्य अतिथि के रूप में सीओ धामपुर अभय कुमार पांडे व हिन्दू समाज के गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने कांवड़ यात्रा व मोहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सुझाव दिए।

थाना प्रांगण मे आयोजित उक्त सभा मे उपस्थित रहे भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नगराध्यक्ष कपिल शर्मा ने कहा कि यहाँ उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति किसी ने किसी रूप ने अपनी पहचान व प्रभाव अपने क्षेत्र में रखते है। उन्होंने कहा कि हमे इसी पहचान व प्रभाव का लाभ लेते हुए शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने मे पुलिस प्रशासन की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों के मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखना पुलिस का काम है पर समाज मे किसी बात पर मतभेद न हो ये संभाले रखना हम सभी का काम है। सभा में उपस्थित रहे संजय कुमार शर्मा, मुख्य सम्पादक न्यूज़ इंडिया 17 ने भी अपने विचार रखते हुए आपसी सामंजस्य बनाये रखने व पुलिस की सहायता किये जाने की अपील की। सभा मे उपस्थित रहे भाजपा मंडलाध्यक्ष वैभव गोयल ने कहा कि त्यौहार आपसी सद्भाव व प्रेम को बढ़ाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि हमारे देश मे विभिन्न धर्म, जाति व वर्गो से जुड़े लोग रहते है। ये व्यवस्था लम्बे समय से लागू है और हमेशा सभी त्यौहार मिलजुलकर मनाते रहे है। उन्होंने कहा कि आगामी सावन माह की कांवड़ यात्रा के दौरान आ रहे मोहर्रम पर भी हमे इसी एकजुटता का परिचय देते हुए क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने मे पूर्ण सहयोग करना है। इस दौरान मौजूद रहे राकेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, कमल राठी आदि ने भी अपने विचार रखे। इसके अतिरिक्त सभा में कमल सैनी, कृष्णा वर्मा, विचित्र कुमार अग्रवाल सहित नगर व क्षेत्र के गणमान्य उपस्थित रहे।

सभा के अंत में थानाध्यक्ष धीरज सिंह नागर ने सभी गणमान्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि त्यौहार आपसी प्रेम व सद्भाव दर्शाने का माध्यम है और प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने मे पुलिस की सहायता करे। 
web counter free
अभी तक पाठक संख्या