आज बुधवार को चाँदपुर थाना क्षेत्र मे स्थित एक गन्ना सेंटर पर चौकीदार का शव पड़ा मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के परिजनो ने हत्या किये जाने की आशंका व्यक्त करते हुए कार्रवाई किये जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जाँच मे जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रजपाल सिंह आयु 40 वर्ष पुत्र किशन सिंह, निवासी ग्राम हुसैनपुर ख़ासा गन्ना सेंटर पर चौकीदार था। ब्रजपाल कल रात भी गन्ना सेंटर पर ही था। आज बुधवार की सुबह लगभग साढ़े 9 बजे उसका शव मौके पर पड़ा मिलने पर हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही उसके परिजन भी मौके पर पहुँच गए। परिजन ब्रजपाल को लेकर अस्पताल गए जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान देख परिजनो ने तुरंत ही पुलिस को मामले की सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के परिजनो का कहना है कि ब्रजपाल की हत्या की गयी है। परिजनो ने हत्या किये जाने की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस से मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई किये जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |