पुलिस अधीक्षक बिजनौर के निर्देशन मे अपराध की रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत प्रतिदिन ही गिरफ्तारियो का क्रम जारी है। इसी क्रम को बरकरार रखते हुए नहटौर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी किये गए 10 दोपहिया वाहन बरामद की गयी है। गिरफ्तार किये गए सभी अभियुक्तो के खिलाफ सुसगंत धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट मे बताया गया कि कल 6 जून की शाम मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम सादिकाबाद कट से 2 अभियुक्तों विनय कुमार पुत्र दयाराम सिंह निवासी मुन्नी देवी कॉलोनी, धामपुर व राजा कुमार पुत्र चरण सिंह निवासी ग्राम खानपुर, थाना क्षेत्र स्योहारा को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किये गए इन दोनों अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गयी दो बाइक बरामद की गयी थी। पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ मे दोनो अभियुक्तों ने अपने अन्य साथियो व चोरी किये गए वाहनो के बारे मे बताया था। पुलिस ने इन दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर ग्राम सादिकाबाद रोड स्थित आम के बाग़ से चोरी की गयी 4 स्कूटी व 4 बाइक और बरामद करते हुए इनके 4 साथियो को भी गिरफ्तार कर लिया। बाग़ से गिरफ्तार किये गए अभियुक्तो के नाम दिनेश कुमार पुत्र चरण सिंह, निवासी ग्राम खानपुर, थाना क्षेत्र स्योहारा, नकुल कुमार पुत्र बाबूराम, निवासी ग्राम नौरंगाबाद, धामपुर, कृष्णा पुत्र दिनेश कुमार निवासी मौहल्ला लोहियान, धामपुर व अरुण कुमार पुत्र रामपाल सिंह, निवासी ग्राम जटनंगला, थाना क्षेत्र स्योहारा है।
पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ मे अभियुक्तो ने बताया कि वे सभी चोरी किये गए वाहनो की पहचान चेसिस नंबर, इंजन नंबर को घिसकर मिटा देते थे। ये सभी वाहन के ढांचे व रजिस्ट्रेशन नंबर मे बदलाव कर उसकी पहचान को छिपा देते थे और ग्राहक को बेच देते थे। प्रेस नोट में बताया गया कि गिरफ्तार किये गए सभी अभियुक्तों में से 2 के खिलाफ पूर्व में थाना नहटौर, धामपुर व स्योहारा मे मुकदमे दर्ज है। गिरफ्तार किये गए सभी अभियुक्तो का सुसंगत धाराओ मे चालान कर जेल भेज दिया गया है।
अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष धीरज सिंह, उप निरीक्षक भारत सिंह, उप निरीक्षक संयम यादव, कांस्टेबल मनीष कुमार, राहुल कुमार, विक्रांत राणा, प्रवीण कुमार, विशाल कुमार व मनीष कुमार शामिल रहे।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |