तितावी/जिला मुजफ़्फ़रनगर - बारातियो को दौड़ा दौड़ाकर पीटने के मामले मे 5 महिलाओ समेत 9 गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, मार्च 07, 2025

तितावी/जिला मुजफ़्फ़रनगर - बारातियो को दौड़ा दौड़ाकर पीटने के मामले मे 5 महिलाओ समेत 9 गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

www.newsindia17.com

मुजफ्फरनगर की थाना तितावी पुलिस ने बारातियो के साथ हुई मारपीट की घटना मे शामिल 9 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गए 9 आरोपियो मे 5 महिलाये भी शामिल है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए आरोपियो के पास से एक दोनाली बंदूक, एक मस्कट, 2 जिन्दा कारतूस व लाठी डंडे बरामद किये है। गिरफ्तार किये गए आरोपियो के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की गयी है। पुलिस अन्य आरोपियो की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।


पाठको को  बताना उचित होगा कि थाना क्षेत्र के गाँव सैदपुर खुर्द मे कल 6 मार्च को चरथावल से एक बारात आयी थी। इस बारात मे की गयी आतिशबाजी से एक घर मे रखी लकड़ियो मे आग लगने के बाद दो पक्षो के बीच विवाद हो गया था। इस विवाद ने बाद मे हिंसक रूप ले लिया था और सैदपुर खुर्द के निवासियो ने बारातियो पर हमला कर दिया था। इस घटना मे 7 से 8 बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को अस्पताल मे भर्ती कराया था। जहाँ उनका उपचार जारी है।


इस मामले मे पीड़ित पक्ष द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने 14 नामजद व 50 अज्ञात आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने उक्त मामले मे नामजद की गयी 5 महिलाओ समेत 9 आरोपियो को आज शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियो के नाम जुनैद, सरताज, सुलेमान, यासीर, आबिदा, रिहाना, फूल, रानी व बेबी है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपीगण गाँव सैदपुर खुर्द के निवासी है। एसपी देहात ने बताया कि गिरफ्तार किये गए आरोपियो के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की गयी है। पुलिस अन्य आरोपियो की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। 

web counter free
अभी तक पाठक संख्या