मेरठ/उत्तर प्रदेश - खंडहर में पड़ा मिला महिला का नग्न शव, ई रिक्शा चालक ने रेप के बाद ईंट से सिर कुचलकर की हत्या - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, जून 13, 2025

मेरठ/उत्तर प्रदेश - खंडहर में पड़ा मिला महिला का नग्न शव, ई रिक्शा चालक ने रेप के बाद ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

www.newsindia17.com

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ई रिक्शा चालक द्वारा महिला के साथ रेप कर उसकी निर्मम हत्या किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। महिला का शव मिलने के बाद पुलिस मामले की जाँच मे जुट गयी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी ई रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि गत 9 जून को कम्पनी बाग़ के सामने एक खंडहर 35 वर्षीय महिला का शव नग्नावस्था मे पड़ा मिला था। पुलिस द्वारा की गयी जाँच मे महिला की शिनाख्त खतौली थाना क्षेत्र के निवासी के रूप मे हुई। बताया गया कि महिला की 8 वर्ष पूर्व शादी हुई थी और इस समय उसके 3 बच्चे है। बताया गया कि गत 14 मार्च को होली के दिन महिला अपनी 5 वर्षीय पुत्री को साथ लेकर घर से निकली थी। इसके बाद से परिजन महिला व बच्ची की लगातार तलाश कर रहे थे। परिजनों ने खतौली थाने में महिला व उसकी पुत्री की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। बताया गया कि महिला बस द्वारा मेरठ के घंटाघर पहुँच गयी। यहाँ उसे ई रिक्शा चालक करतार आयु 50 वर्ष मिला। करतार महिला व उसकी बच्ची को अपनी झोपड़ी मे ले गया। पुलिस के अनुसार करतार की अभी शादी नहीं हुई है और वह महिला को अपनी पत्नी की तरह रख रहा था। पुलिस के मुताबिक करतार को महिला से प्यार हो गया था। करतार महिला के साथ शादी करना चाहता था। महिला दिन मे कही चली जाती थी और फिर देर रात वापस आती थी। ये सब देखकर करतार को उसके चरित्र पर शक होने लगा था। पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ के दौरान करतार ने बताया कि वह महिला एक रात नशे की हालत में उसके पास आयी थी। करतार ने तब महिला को नशा करने से मना किया था। इसके बाद भी महिला का बाहर जाना लगातार जारी रहा और नशे की हालत में देर रात दुसरे मर्दो के साथ वापस आने लगी थी। करतार को महिला का ये रवैया पसंद नही आया और उसकी हत्या किये जाने की योजना बना डाली।


योजना के अनुसार गत 7 जून की रात लगभग 1 बजे करतार ई रिक्शा मे घुमाने के बहाने महिला को लेकर घर से निकल आया था। उसने कहा था कि आज खाना भी बाहर ही खायेंगे। उसने पहले महिला को नशा कराया और फिर खाना खिलाया। इसके बाद वह महिला को लेकर कैंट थाना क्षेत्र के एक खंडहर मे पहुँचा। यहाँ करतार ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर सिर और चेहरे पर ईंट से वारकर उसकी हत्या कर दी। महिला के नग्न शव को खंडहर में छोडकर करतार वापस घंटाघर आ गया। एसपी सिटी ने बताया कि महिला का शव मिलने के बाद से ही पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। इसी फुटेज मे करतार और उसका ई रिक्शा मौके पर दिखाई दिया था। पुलिस ने शक के आधार पर करतार को हिरासत मे लेकर पूछताछ की थी। पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ ने जुर्म कबूल करने के साथ ही कारण भी बता दिया।


दूसरी ओर महिला के मायके व ससुराल पक्ष वाले भी थाना सदर पहुँचे। परिजनों ने पुलिस को पूरी घटना के बारे मे बताया। पुलिस ने आरोपी ई रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि महिला की बच्ची भी मिल गयी है। बच्ची को फिलहाल बाल कल्याण समिति को सौंप दिया है। 

free web counter
अभी तक पाठक संख्या