बिजनौर/उत्तर प्रदेश - रेहड़ पुलिस ने किया दो घरो मे हुई लाखो की चोरी का खुलासा, 01 आरोपी गिरफ्तार, नकदी व सोने चाँदी के जेवर बरामद - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, अक्टूबर 29, 2026

बिजनौर/उत्तर प्रदेश - रेहड़ पुलिस ने किया दो घरो मे हुई लाखो की चोरी का खुलासा, 01 आरोपी गिरफ्तार, नकदी व सोने चाँदी के जेवर बरामद

bijnor-rehar-police-ne-do-gharo-me-lakho-ki-chori-ka-khulasa-aaropi-giraftar-nakdi-jewarat-baramad

जिला बिजनौर की रेहड़ थाना पुलिस ने दो घरो मे हुई चोरी की घटनाओ का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण और 25 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। आज गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की विस्तृत जानकारी दी।


एसपी ने बताया कि थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर उर्फ नई कॉलोनी निवासी शरीफ अहमद ने 23 जुलाई को अपने घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद 25 जुलाई को मोहिउद्दीनपुर निवासी बृजेश कुमार पुत्र हरिकेश सिंह ने भी घर से आभूषण और नकदी चोरी होने तहरीर दी थी।


पुलिस ने इन शिकायतो को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी थी। पुलिस द्वारा की जा रही जांच के दौरान उक्त दोनों मामलों में फिरोज पुत्र भूरा का नाम सामने आया था। पुलिस ने आज गुरुवार को फिरोज उर्फ़ भूरा, निवासी गाँव हमीरपुर, थाना क्षेत्र भोजपुर, जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में फिरोज ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि चोरी में मिले अपने हिस्से के सामान को हाईवे किनारे स्थित आम के बाग में जमीन के नीचे छिपाया हुआ है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने छिपाकर रखा गया सामान भी बरामद कर लिया। बरामदगी में पीली धातु की चार चूड़ियां, एक गले का हार, एक जोड़ी टॉप्स, एक अंगूठी और एक टीका शामिल हैं। इसके अलावा सफेद धातु के दो हाथ के कड़े, एक गले की चेन, तीन जोड़ी बिछुए, छह ताबीज, तीन उंगलियों के छल्ले और 25 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।


दो घरों में हुई चोरी की घटनाओं में एक आरोपी की गिरफ्तारी और चोरी के सामान की बरामदगी को पुलिस की अहम कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस मामले में आरोपी के साथियों की भूमिका समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस कार्रवाई की जानकारी साझा की। पुलिस की आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

conter12
अभी तक पाठक संख्या