पीलीभीत/उत्तर प्रदेश - दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, पति समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, अक्टूबर 25, 2026

पीलीभीत/उत्तर प्रदेश - दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, पति समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

pilibhit-dowry-demand-married-woman-expelled-husband-five-booked.html

उत्तर प्रदेश के जिला पीलीभीत से दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता मारपीट कर उसका स्त्रीधन छीनकर घर से निकाले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पति, सास और ननद पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलीनगर निवासी पीड़िता की शादी करीब 15 वर्ष पहले रामनाथ के साथ हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति अपनी बहन की शादी के लिए मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बना रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।


पीड़िता के मुताबिक, 15 अक्टूबर 2025 की रात करीब 11:30 बजे उसके पति, सास और ननद ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उसके जेवर और स्त्रीधन छीन लिए गए। इसके बाद तीनों बच्चों को अपने पास रखते हुए उसे केवल पहने हुए कपड़ों में घर से बाहर निकाल दिया गया।


महिला ने बताया कि घर से निकाले जाने के बाद उसने गांव के एक व्यक्ति के फोन से अपने मायके वालों को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलने पर उसके पिता और भाई उसे लेने पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान ससुराल पक्ष की ओर से उनके साथ भी गाली-गलौज की गई।


पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद से वह अपने मायके में रह रही है। परिवार और रिश्तेदारों ने कई बार पंचायत के माध्यम से मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे वापस ससुराल ले जाने और बच्चों को उसके पास भेजने के लिए तैयार नहीं है।


पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना-पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, अपना स्त्रीधन वापस दिलाने और बच्चों के संबंध में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

इस मामले में एसओ बृजवीर सिंह ने बताया कि पति रामनाथ, सास बेलमती और ननद चांदनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

counter
अभी तक पाठक संख्या