आज गुरुवार की सुबह जिला बदायूँ के उघैती थाना क्षेत्र मे हुए सड़क हादसे में 12 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक जानकारी जुटाई और मामले की जाँच मे जुट गयी। पुलिस ने छात्रा को टक्कर मारने वाले ट्रेक्टर ट्राली को कब्जे मे ले लिया है और चालक की तलाश जारी है। दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलते ही छात्रा के परिजनो मे कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव कुबरी निवासी सोपाली की पुत्री प्रियंका आयु 12 वर्ष खंडुआ गाँव स्थित सुधारनी पब्लिक स्कूल मे कक्षा 6 की छात्रा थी। वह प्रतिदिन साईकिल से स्कूल जाती थी। आज गुरुवार की सुबह भी लगभग 8 बजे प्रियंका साईकिल द्वारा स्कूल जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान खंडुआ गाँव का पास पहुंचने पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने उसकी साईकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे मे प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गयी और मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगो की भीड़ जुट गयी।
हादसे की सूचना मिलने पर उघैती थाना प्रभारी उदयवीर सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर घटना से संबंधित जानकारी जुटाई। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि घटनास्थल पर जांच की गई है। छात्रा के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।
प्रियंका की अचानक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटनास्थल पर पहुंचे परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जिस बेटी को सुबह पढ़ने के लिए स्कूल भेजा था, उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

