इंटरनेट डेस्क। चक्रवाती तूफान अर्नब देश के कई राज्यों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। इसके प्रभाव से कई राज्यों में भारी बारिश हुई है।
मौसम विभाग ने आज भी बंगाल, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश के साथ बर्फबारी होने का अलर्ट जारी किया है।
बारिश और बर्फबारी के कारण उत्तर भारत में सर्दी का प्रभाव नजर आने लगा है। वहीं राजस्थान में भी अर्नब चक्रवात के असर हवा के साथ बारिश का दौर बना हुआ है। राजधानी जयपुर में गुरुवार दोपहर से रुक-रुककर बारिश हो रही है।
आज भी प्रदेश के 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के आसपास के क्षेत्रों में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) बनने से आज पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है।
वहीं हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और पंजाब में में बारिश होने कीक चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी यूपी, पूर्वी राजस्थान और हरियाणा में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है। आज से 4 नवंबर के दौरान मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट ळै। सीधी, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।
यहां हो सकती है आंधी-तूफान के साथ बारिश
मौसम विभाग की ओर से तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, रायलसीमा, केरल, माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें