इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश में अगले साल के शुरूआत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। इन चुनावों से पहले अमित शाह यूपी में पूरे तरीके से एक्टिव हो गए है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। वह बीजेपी की राज्य कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए। कार्यसमिति की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का समय है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के मालिक हमारे कार्यकर्ताओं को मेरा प्रणाम, मेरा राम राम। यूपी में बीजेपी सरकार अंगद का पैर है, उसे कोई नहीं हटा सकता है। फिर से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है, कोई दुविधा नहीं है।
यूसीसी होगा लागू
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमित शाह ने कहा, मैच हारने के बाद अब अंपायर पर आरोप लगाया जा रहा है कि वोट चोरी हुई। बीजेपी संसद में चर्चा के लिए तैयार है। एक बार आइए, विशेष सत्र बुलाते हैं। हम एक एक बात का जवाब देने को तैयार हैं। संसद में चर्चा कीजिए। अमित शाह ने कहा यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो यहां भी यूसीसी लागू करेंगे।
यूपी चुनाव को लेकर अहम बैठक
बता दें कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को देखते हुए, पार्टी अपना संगठनात्मक रोडमैप और चुनावी रणनीति तैयार कर रही है। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ राज्य नेतृत्व, जिला अध्यक्ष और प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए।
pc- aaj tak