इंटरनेट डेस्क। आज अक्टूबर माह भी समाप्त होने वाला है, लेकिन देश के कई राज्यों में अभी भी लोगों को बारिश से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने आज भी देश के 25 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी भारत, उत्तर प्रदेश, मध्य भारत और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में मौसम बदला इस प्रकार रहेगा।
वहीं अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी इलाके और सिक्किम में कई जगह बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। बिहार में आजकुछ जगहों पर हल्की से छिटपुट बारिश हो सकती है।
राजस्थान में हाल ही में हुई बारिश के कारण मौसम बदल चुका
दूसरी और राजस्थान में हाल ही में हुई बारिश के कारण मौसम बदल चुका है। सर्दी के मौसम में दस्तक दे दी है। तापमान में गिरावट आने से सुबह और शाम को सर्दी का प्रभाव बढ़ गया है। कई जगहों पर तो दीपावली से पहले ही लोगाें ने गर्म कपड़े भी निकाल लिए हैं। राजस्थान में आज मौसम में क्षेत्र के हिसाब से बदलाव देखने को मिल सकता है।
पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश होने की संभावना
पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। पश्चिमी राजस्थान में आज बारिश का अनुमान नहीं है। राज्य में शुक्रवार को पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश देखने को मिली है। आज यहां मौसम शुष्क हो सकता है। प्रदेश में आज गरज-चमक, आंधी या तेज हवाओं को लेकर कोई अलग चेतावनी नहीं दी गई है।
PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें