मेरठ/उत्तर प्रदेश - इंस्टाग्राम की दोस्ती का दर्दनाक अंजाम, नूर मोहम्मद ने विजय बन हिन्दू महिला के साथ की शादी, 7 वर्ष बाद बच्चों सहित घर से निकाला - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, नवंबर 15, 2026

मेरठ/उत्तर प्रदेश - इंस्टाग्राम की दोस्ती का दर्दनाक अंजाम, नूर मोहम्मद ने विजय बन हिन्दू महिला के साथ की शादी, 7 वर्ष बाद बच्चों सहित घर से निकाला

meerut-uttar-pradesh-instagram-ki-dosti-ka-dardnaak-anjaam-noor-mohammad-ne-vijay-ban-hindu-mahila-se-ki-shaadi-7-varsh-baad-bachchon-sahit-ghar-se-nikala

जिला मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र से एक युवक द्वारा अपनी पहचान छिपाकर शादी करने और बच्चो सहित घर से निकाले जाने का मामला प्रकाश मे आया है। महाराष्ट्र निवासी महिला ने युवक पर कई गंभीर आरोप लगाए है। महिला का कहना है कि युवक ने इंस्टाग्राम पर खुद को हिन्दू बताकर उसके साथ मंदिर मे शादी की और लगभग 7 वर्ष तक दोनों पति -पत्नी की तरह साथ रहे। अब मेरठ आने पर महिला को युवक के मुस्लिम होने का पता लगा। आरोप है कि युवक के परिजनो ने महिला को अपनाने से इंकार कर दिया और घर से निकाल दिया। इसके बाद से महिला अपने बच्चो के साथ मुंडाली स्थित एक मंदिर के बाहर रहने को मजबूर है।


महाराष्ट्र के जिला बुलढाणा की निवासी वर्षा योगेश सूर्यवंशी उर्फ़ आरती के अनुसार लगभग 7 वर्ष पूर्व इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी मुलाकात मुंडाली निवासी एक युवक से हुई थी। युवक ने अपना नाम विजय बताया और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। कुछ समय बाद युवक महाराष्ट्र स्थित महिला के घर पहुंचा। महिला का कहना है कि उस समय उसके पति योगेश की तबीयत काफी खराब थी और पति ने युवक के साथ उसकी शादी करा दी थी।महिला के अनुसार शादी के बाद वह करीब 6 वर्ष तक महाराष्ट्र में युवक के साथ रही। एक साल पहले युवक उसे मेरठ स्थित अपने घर ले आया। यहां पहुंचने पर उसे पता चला कि जिसे वह विजय समझ रही थी, उसका असली नाम नूर मोहम्मद है।


महिला का आरोप है कि मेरठ में करीब पांच महीने साथ रहने के बाद युवक और उसके परिवार ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। आरोप है कि उससे दो लाख रुपये भी ले लिए और फिर बच्चों समेत घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद से महिला अपने दोनों बच्चों के साथ मुंडाली के एक मंदिर के बाहर रहने को विवश है।


पीड़िता का कहना है कि उसने मामले को लेकर एसएसपी, थाना प्रभारी सहित कई अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन अभी तक उसे न्याय नहीं मिला। महिला का आरोप है कि लगातार अधिकारियों के चक्कर लगाने के बावजूद उसकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। फिलहाल वह मंदिर के बाहर रहकर अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही है।


इस मामले में सीओ किठौर विश्व ज्योति राय का कहना है कि प्रकरण अभी उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। शिकायत और आरोप सामने आने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


नोट: खबर में लगाए गए आरोप महिला के बयान पर आधारित हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस जांच का परिणाम सामने आना बाकी है।

counter
अभी तक पाठक संख्या