मेरठ/उत्तर प्रदेश - संदिग्ध परिस्तिथियो मे फाँसी के फंदे पर झूलता मिला 19 वर्षीय युवक का शव, परिजनो मे मचा कोहराम - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, नवंबर 10, 2026

मेरठ/उत्तर प्रदेश - संदिग्ध परिस्तिथियो मे फाँसी के फंदे पर झूलता मिला 19 वर्षीय युवक का शव, परिजनो मे मचा कोहराम

meerut-19-year-old-youth-found-hanging-dead-under-suspicious-circumstances-family-in-shock

जिला मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहाँ एक 19 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्तिथियो मे फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। आज मंगलवार सुबह बेटे को नाश्ते के लिए बुलाने पहुंची माँ ने उसका शव कमरे लोहे के पाइप के सहारे फंदे से लटका देखा। फंदे से झूलता बेटे का शव देख माँ की चीख निकल गयी। महिला के चीखने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य व आसपास के निवासी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस मामले की जाँच मे जुटी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार अयान आयु 19 वर्ष पुत्र अकरम अपनी माँ और छोटी बहन के साथ थाना क्षेत्र के समर गार्डन क्षेत्र की शहजाद कॉलोनी मे रहता था। करीब सात वर्ष पहले बीमारी के चलते अयान के पिता का निधन हो गया था। पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी अयान के कंधों पर आ गई थी। वह टाइल-पत्थर लगाने का काम करके अपनी मां और बहन का भरण-पोषण कर रहा था।


बताया गया कि कल सोमवार रात काम से वापस आया अयान खाना खाने के बाद मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में सोने चला गया। आज मंगलवार सुबह अयान के कमरे से बाहर न आने पर लगभग 10 बजे उसकी मां उसे जगाने पहुंची। कमरे का दरवाजा खोलते ही मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। अयान का शव लोहे के पाइप से लटका हुआ था। बेटे को इस हालत में देखकर मां की चीख निकल गई। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए।


घटना की सूचना मिलने पर लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी विशाल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जांच-पड़ताल की। बताया जा रहा है कि युवक की जेब से एक चाकू भी बरामद हुआ है। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।


बेटे की मौत से मां और छोटी बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। शव को पुलिस वाहन में ले जाते समय दोनों बिलखती रहीं और गाड़ी के पीछे दौड़ती नजर आईं। जिस बेटे के सहारे परिवार की जिंदगी चल रही थी, उसकी अचानक मौत ने मां और बहन को गहरे सदमे में डाल दिया है। युवक की आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। स्थानीय स्तर पर किसी युवती से बातचीत और प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद होने की चर्चाएं सामने आई हैं, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।


सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि पुलिस को शहजाद कॉलोनी में 19 वर्षीय अयान पुत्र अकरम द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती पूछताछ में परिजनों ने युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात बताई है। परिजनों की ओर से फिलहाल किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया गया है। । मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या