कल मंगलवार की देर रात जिला बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र मे हुए भीषण सड़क हादसे मे बाइक सवार भाई बहन की दर्दनाक मौत हो गयी। भाई बहन के साथ बाइक पर सवार रहा एक अन्य परिचित इस हादसे मे गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव लट्ठमार मिलक निवासी 22 वर्षीय रिया देहरादून की एक निजी कंपनी में नौकरी करती थीं। भैयादूज का त्योहार मनाने के लिए वह अपने घर आई हुई थीं। कल मंगलवार को उनके भाई सोनू आयु 25 वर्ष और रायपुर लकड़ा निवासी परिचित प्रदीप उन्हें लेने बाइक से गए थे। देर रात करीब 8:30 बजे तीनों बाइक द्वारा नहटौर से अपने घर लौट रहे थे। पीर की चुंगी के पास पहुँचने पर एक तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सोनू और उसकी बहन रिया की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार प्रदीप भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उनका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस ने हादसे में शामिल टैंकर को भी कब्जे में ले लिया है।
कस्बा प्रभारी उप निरीक्षक अशोक मलिक ने बताया कि दुर्घटना में शामिल टैंकर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

