नहटौर/जिला बिजनौर - पुलिस चौकी से चंद कदमो की दूरी पर हुई चोरी की घटना से मचा हड़कंप, मूंगफली-गजक समेत 10 हजार का सामान ले उड़े चोर - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, नवंबर 08, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - पुलिस चौकी से चंद कदमो की दूरी पर हुई चोरी की घटना से मचा हड़कंप, मूंगफली-गजक समेत 10 हजार का सामान ले उड़े चोर

nahtaur-bijnor-theft-near-police-outpost-groundnut-gajak-worth-10000-stolen

कल शनिवार की रात जिला बिजनौर के नहटौर कस्बे मे स्थित पुलिस चौकी से मात्र कुछ कदमो पर हुई चोरी के वारदात से हड़कंप मच गया। यहाँ चोरो ने नगर के हल्दौर चौराहे पर स्थित पुलिस चौकी से मात्र 100 कदमो की दूरी पर एक फड़ को निशाना बनाते हुए हजारो रूपये का सामान चोरी कर लिया। यह पूरी घटना एक सीसीटीवी मे कैद हो गयी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव फरीद नगर निवासी सोमदत्त हल्दौर चौराहे के पास मूंगफली का फड़ लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। शनिवार रात वह रोजाना की तरह अपना फड़ बंद करके घर चले गए थे। आज रविवार सुबह करीब 10 बजे वापस आने पर उन्हें फड़ पर सामान बिखरा हुआ मिला और कई खाद्य सामग्री गायब थी। पीड़ित के मुताबिक चोर फड़ से मूंगफली, गजक, पेठा और अन्य खाद्य सामग्री चोरी कर ले गए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर रात के समय एक संदिग्ध व्यक्ति फड़ के पास दिखाई दिया, जो सामान लेकर वहां से जाता दिखाई दे रहा है।


सोमदत्त ने बताया कि दीपावली के त्योहार को देखते हुए उन्होंने अधिक सामान खरीदा था, लेकिन चोरों ने पूरा माल पार कर दिया। इस घटना में उन्हें करीब 10 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने चोरी की सूचना स्थानीय पुलिस को दी है।


दूसरी ओर पुलिस चौकी के इतना नजदीक हुई चोरी की घटना से स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापारियों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरी की वारदात का जल्द खुलासा करने की मांग की है। अब देखना होगा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्ध तक कब पहुंचती है और चोरी का सामान बरामद कर पाती है या नहीं।

counter
अभी तक पाठक संख्या