अमरोहा - आस्था के नाम पर ठगी, माता रानी के दर्शन के नाम पर लेखपाल की पत्नी को ठगा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, अगस्त 01, 2018

अमरोहा - आस्था के नाम पर ठगी, माता रानी के दर्शन के नाम पर लेखपाल की पत्नी को ठगा

रिपोर्ट - Amroha/Uttar Pradesh Jila Prabhari Shubham Sharma.

page visitor counter
 View Counter
माता रानी के दर्शन कराने का झांसा देकर दो ठगों ने लेखपाल की पत्नी से सोने के कुंडल व चेन व 1500 रुपए ठग लिए। करीब एक लाख रूपए का माल समेट कर ठग चलते बने। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। ठगों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।नगर के मोहल्ला मनापुर निवासी लेखपाल सुनील कुमार की तैनाती अमरोहा तहसील में है। उनकी पत्नी सुमनलता बच्चों को स्कूल से लेने जा रही थी। जैसे ही वह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमलेश आर्या के घर के आगे से होकर गुजरी की 2 लोगों ने उन्हें रोक लिया। कहा कि तुम्हारे परिवार पर संकट है। कोई अनहोनी हो सकती है। इसके लिए उपाय करना जरूरी है। सुमनलता उनके बहकावे में आ गईं। ठगों ने उनसे सोने के कुंडल, चेन तथा पर्स में रखे 1500 रुपए ले लिए। थोड़ी देर बाद पूजा पाठ के बाद लौटाने की बात कही। सुमनलता को झांसा दिया कि जैसे ही देवी प्रकट हो जाएंगी वह उनके दर्शन करा देंगे। बताया जा रहा है कि एक ठग बाइक पर था जबकि उसका दूसरा साथी पैदल था। कुछ देर बाद सुमनलता ने देखा तो दोनों गायब थे। पुलिस को खबर की गई। लेपर्ड पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और ठगों के बारे में मालूमात की। बाद में जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्षा के घर लगे सीसीटीवी समेत रास्ते के अन्य कैमरों के फुटेज खंगाले। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। जेवरों की कीमत करीब एक लाख बताई जा रही है। पुलिस की तलाश के बावजूद ठगों के बारे में कोई पता नहीं लगा है।
पुलिस थाना अध्यक्ष अजीत रोरिया ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।