कटरा/शाहजहाँपुर - प्रेमी की पिटाई से आहत प्रेमिका ने किया फाँसी के फंदे पर झूलकर जान देने का प्रयास, परिजनो की सतर्कता से बची जान - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, अगस्त 06, 2026

कटरा/शाहजहाँपुर - प्रेमी की पिटाई से आहत प्रेमिका ने किया फाँसी के फंदे पर झूलकर जान देने का प्रयास, परिजनो की सतर्कता से बची जान

newsindia17.com/katra-shajahanpur-girl-suicide-attempt-after-lovers-thrashing

जिला शाहजहांपुर के थाना कटरा क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ परिजनो की सतर्कता के चलते एक प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत होते-होते बचा। उत्तराखंड से अपनी प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी की परिजनों और ग्रामीणो द्वारा बर्बरतापूर्वक पिटाई किये जाने पर आहत प्रेमिका ने फांसी के फंदे पर झूलकर जान देने का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि प्रेमिका के पिता ने समय रहते फंदा काट दिया गया और उसकी जान बच गई। फिलहाल पुलिस ने प्रेमी युगल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड निवासी एक युवक थाना क्षेत्र के एक गांव मे अपने रिश्तेदारो के घर आया हुआ था। युवक का गाँव निवासी एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और उसका इरादा युवती से मिलने का था। कल बुधवार देर रात गांव पहुंचा युवक रिश्तेदारों के घर न जाकर सीधा अपनी प्रेमिका के घर पहुंच गया। यहाँ सभी परिजनो से नजरें बचाकर प्रेमी युगल एक कमरे मे अंदर चले गए और खुद को बंद कर लिया।


आज गुरुवार सुबह करीब सात बजे युवक-युवती को कमरे मे एक साथ देख परिजनों में हड़कंप मच गया। शोर शराबा सुनकर मौके पर ग्रामीणो की भारी भीड़ जुटी गयी। आक्रोशित हुए युवती के परिजनों व ग्रामीणो ने आव देखा न ताव और प्रेमी युवक की बेदर्दी से पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने आई प्रेमिका को भी परिजनों ने नहीं बख्शा और उसकी भी पिटाई की। प्रेमी की बेरहमी से पिटाई होती देख आहत हुई युवती किसी प्रकार परिजनो के चंगुल से मुक्त हुई और घर के अंदर चली गयी। घर के अंदर पहुंची युवती ने खुद को कमरे मे बंद कर लिया और अपने दुपट्टे का फंदा बनाकर गले मे डाल जान देने का प्रयास किया।


युवती द्वारा ये आत्मघाती कदम उठाये जाने का पता लगते ही परिजनो ने तुरंत ही कमरे का दरवाजा तोड़ा। कमरे मे पहुंचे युवती के पिता ने एक पल भी गंवाए बिना तुरंत फंदे को काट दिया। पिता की इस सतर्कता के चलते युवती की जान बच गयी।


घटना की सूचना मिलते ही कटरा पुलिस साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभाला और आनन-फानन में प्रेमी और प्रेमिका दोनों को उपचार के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर (एसपी) सौरभ दीक्षित ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है और तहरीर के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

conter12
अभी तक पाठक संख्या