मेरठ/उत्तर प्रदेश - महिला ने पति पर लगाया दूसरा निकाह करने व कार से कुचलने का आरोप, डीजीपी से शिकायत कर लगाई कार्रवाई किये जाने की गुहार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, अगस्त 03, 2026

मेरठ/उत्तर प्रदेश - महिला ने पति पर लगाया दूसरा निकाह करने व कार से कुचलने का आरोप, डीजीपी से शिकायत कर लगाई कार्रवाई किये जाने की गुहार

newsindia17.com/meerut-pati-doosra-nikah-car-se-kuchalne-ka-aarop

जिला मेरठ की परीक्षितगढ़ निवासी एक महिला ने अपने पति पर बिना बताये दूसरा निकाह करने और विरोध करने पर कार से कुचलकर मारने के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस महानिदेशक को शिकायती  पत्र देकर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, पासपोर्ट जब्त करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई किये जाने की मांग की है।


पुलिस महानिदेशक को दिए गए शिकायती पत्र मे ग्राम इकला रसूलपुर निवासी इमराना ने बताया कि उसका निकाह 18 मार्च 2021 को गाँव के ही निवासी जाबर पुत्र मेहराज अली के साथ हुआ था। पीड़िता का कहना है कि उसने पूर्व में भी अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत कई गंभीर धाराओ मे मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि इमराना ने आरोप लगाया कि उसके पति जाबर ने 2 अगस्त 2026 को मेडिकल थाना क्षेत्र के गाँव कमालपुर निवासी एक युवती के साथ कथित तौर पर दूसरा निकाह कर लिया है। इमराना के अनुसार पति की इस करतूत का उसे देर रात करीब 11 बजे पता लगा। जिसके बाद वह अपने परिजनो के साथ गाँव कमालपुर पहुंची और पति द्वारा बिना बताये दूसरा निकाह किये जाने का विरोध किया।


आरोप है कि इमराना द्वारा किये जा रहे विरोध पर आक्रोशित हुए जाबर ने उसे कार से कुचलकर मारने का भी प्रयास किया। इमराना के अनुसार इस दुर्घटना मे वह बाल बाल बची और मामूली रूप से जख्मी हो गयी। बताया गया कि इस घटना के बाद जाबर अपनी दूसरी पत्नी के साथ मौके से चला गया।


इमराना ने पुलिस महानिदेशक को दिए प्रार्थना पत्र में यह भी आशंका जताई है कि उसका पति सऊदी अरब जाने की तैयारी कर रहा है। इसी आधार पर उसने आरोपी का पासपोर्ट जब्त करने की मांग की है, ताकि जांच और कानूनी कार्रवाई प्रभावित न हो। पीड़िता ने मामले में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों की ओर से उसे जांच के बाद नियमानुसार उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या