स्वार/जिला रामपुर - विवाहिता ने लगाया दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप, पति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, जुलाई 25, 2026

स्वार/जिला रामपुर - विवाहिता ने लगाया दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप, पति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

https://www.newsindia17.com/2026/07/swar-rampur-dowry-harassment-case-married-woman-files-fir-against-husband-and-in-laws.html
पूर्णतया एआई जनरेटेड इमेज 

जिला रामपुर के स्वार थाना क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न का एक मामला प्रकाश मे आया है। यहाँ एक विवाहिता ने अपने पति और ससुर पर अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा पति समेत 3 आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।


थाना क्षेत्र के गाँव कुम्हरिया कलां निवासी फरीम जहाँ ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया कि उसका निकाह गत 12 फरवरी 2026 को बिलासपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला भट्टी टोला निवासी समी खां पुत्र भूरा खां के साथ हुआ था। पीड़िता का कहना है कि निकाह के समय उसके परिजनो ने 3 लाख रूपये नकद के साथ ही लगभग 1 लाख रूपये मूल्य का घरेलू सामान दहेज मे दिया था।


आरोप है कि निकाह के कुछ समय बाद ही पति समी खां, ससुर भूरा खां और सास सईदन ने मायके से एक आल्टो कार और ₹2 लाख नकद लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। ये मांग पूरी नहीं होने पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और विरोध करने पर मारपीट भी की गई। पीड़िता का कहना है कि गत 22 जुलाई को आरोपियों ने एक बार फिर उसके साथ मारपीट की। इस मारपीट मे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे दिलशाद और पीड़िता के पिता ने हस्तक्षेप कर उसे किसी प्रकार आरोपियों से बचाया।


मामले में थाना मिलकखानम के इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक विनोद कुमार को सौंपी गई है।


पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सभी पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है।

conter12
अभी तक पाठक संख्या