पूरनपुर/जिला पीलीभीत - दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, अगस्त 05, 2026

पूरनपुर/जिला पीलीभीत - दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

newsindia17.com/puranpur-dowry-harassment-case

जिला पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न से जुड़ा एक गंभीर मामला प्रकाश मे आया है। थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के 5 सदस्यो पर दहेज की मांग पूरी न होने शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।


सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गाँव बागर निवासी प्रीती देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी लगभग एक वर्ष पूर्व शादी पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम मुजफ्फरनगर निवासी राहुल कुमार से हुई थी। विवाह के समय मायके पक्ष ने अपनी क्षमता के अनुसार बुलेट मोटरसाइकिल, सोने की चेन, अंगूठी और एक लाख रुपये नकद दहेज में दिए थे।


पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य चार पहिया वाहन और दो लाख रुपये अतिरिक्त लाने का दबाव बनाने लगे। इस अतिरिक्त दहेज की मांग के पूरा न होने पर पति व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यो ने उसके साथ करना व मानसिक तथा शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।


विवाहिता के अनुसार उसने हाल ही में एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन इसके बावजूद ससुराल वालों का रवैया नहीं बदला। आरोप है कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और गर्म लोहे की सरिया से भी हमला किया गया। इस सबसे डरी विवाहिता ने फोन कर मायके वालों को घटना की जानकारी दी।


सूचना मिलने पर पीड़िता की मां रूपा देवी और अन्य परिजन उसे लेने ससुराल पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान ससुराल पक्ष ने उन्हें भी धमकाया और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। इसके बाद परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस की सहायता से विवाहिता को सुरक्षित मायके लाया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके भाई को भी जान से मारने की धमकियां दी गईं।


पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर पति राहुल कुमार, ससुर दीवानचंद, जेठ सूरज, जेठ ओमपाल और सास नन्हीं देवी के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम एवं अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

conter12
अभी तक पाठक संख्या