करारी हार के बाद कांग्रेस मुसीबत में, 4 घंटे तक चली चर्चा और लिया गया यह फैसला - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, मार्च 14, 2022

करारी हार के बाद कांग्रेस मुसीबत में, 4 घंटे तक चली चर्चा और लिया गया यह फैसला

हर बार की तरह इस बार भी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बड़ी हार हुई है और भाजपा की बड़ी जीत हुई है आपको बता दें कि सिर्फ पंजाब में 2 सीटें नहीं मिल पाई बाकी भाजपा बहुमत से जीती है करारी हार के बाद आगे की रणनीति को लेकर रविवार के दिन कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्यालय ने मीटिंग रखी थी जहां कांग्रेस के कई बड़े-बड़े नेता शामिल हुए थे.

मीटिंग में कौन-कौन हुए शामिल

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई सीडब्ल्यूसी की बैठक पार्टी मुख्यालय में चार घंटे से अधिक समय तक चली. बैठक में सोनिया गांधी के अलावा, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कई अन्य नेता शामिल हुए.

कांग्रेस के गोवा प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने कहा कि 5 राज्यों के चुनाव को लेकर हमने विस्तृत चर्चा की कि चीजों को कैसे आगे बढ़ाया जाए और हम आगामी चुनावों की तैयारी कैसे करें.
कई बड़े नेता इस मीटिंग में शामिल हुए थे लेकिनपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस बैठक में शामिल नहीं हुए. वरिष्ठ नेता ए के एंटनी कोविड 19 से संक्रमित होने के कारण बैठक में मौजूद नहीं हो सके.

राहुल गांधी को लेकर उठ रही थी ये मांग
बैठक से पहले, गहलोत, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी के शिवकुमार और कई अन्य नेताओं ने राहुल गांधी को फिर से पार्टी का अध्यक्ष बनाने की मांग की.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गहलोत ने कहा कि आज के समय में राहुल गांधी देश के इकलौते नेता हैं, जो पूरे दमखम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला कर रहे हैं.

आगे की रणनीति को लेकर हुई चर्चा

इन विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी के ;जी 23 समूह के कई नेताओं ने शुक्रवार को बैठक की थी, जिसमें आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की गयी.