नहटौर/जिला बिजनौर - रोडवेज बस व बाइक की आमने सामने हुई जोरदार भिड़ंत मे 2 युवक घायल, पुलिस ने अस्पताल पहुँचाया - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, मई 09, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - रोडवेज बस व बाइक की आमने सामने हुई जोरदार भिड़ंत मे 2 युवक घायल, पुलिस ने अस्पताल पहुँचाया

https://newsindia17.com/bijnor-roadways-bus-and-bike-collision-in-nehtaur-two-injured/

आज शनिवार की शाम नहटौर -कोतवाली मार्ग पर हुए सड़क हादसे मे बाइक सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यहाँ ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास हुई तेज रफ्तार रोडवेज बस व बाइक की आमने सामने की भिड़ंत  के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस के नीचे फंसे युवको को राहगीरो की मदद से बाहर निकाला और उपचार हेतु सीएचसी भिजवाया। जहाँ उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


उक्त घटना आज शनिवार की शाम लगभग 4 बजे की  बताई जा रही है। अमरोहा निवासी फैसल और सुल्तान नाम के दो युवक अपनी रॉयल एनफील्ड बाइक पर सवार होकर कोतवाली की ओर जा रहे थे। ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल के पास पहुंचते उनकी बाइक सामने से आ रही रोडवेज बस से जा टकराई। जोरदार टक्कर लगने पर हुई आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय निवासियो व राहगीरो की भीड़ जुट गयी। इस भीषण हादसे में बाइक बस के अगले पहिये और बम्पर के बीच जा फंसी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी और यातायात बाधित हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बस के नीचे फंसे गंभीर रूप से घायल हुए युवको को बाहर निकालकर उपचार हेतु स्थानीय सीएचसी भिजवाया। जहाँ युवको की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर  दिया गया।


प्रभारी निरीक्षक नहटौर रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए एक युवक की स्थिति चिंताजनक होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


दूसरी ओर स्थानीय निवासियों ने इस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रोष व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि नहटौर-कोतवाली देहात मार्ग पर वाहनों की रफ्तार पर कोई अंकुश नहीं है, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल के पास और संवेदनशील मोड़ों पर स्पीड ब्रेकर और यातायात संकेतक लगाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।

counter
अभी तक पाठक संख्या