नहटौर/जिला बिजनौर - नगरपालिका के आउटसोर्सिंग कर्मियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन, दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, मई 06, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - नगरपालिका के आउटसोर्सिंग कर्मियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन, दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी

https://newsindia17.com/bijnor-nehtaur-nagarpalika-outsourcing-workers-protest-exploitation-allegations/

आज बुधवार की सुबह नहटौर नगरपालिका कार्यालय परिसर मे उस समय हंगामे की स्थिति बन गयी जब अपनी माँगो व कथित शोषण के खिलाफ दर्जनो आउटसोर्सिंग कमर्चारियो ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस प्रदर्शन के दौरान आउटसोर्सिंग कर्मचारियो ने जोरदार नारेबाजी करते हुए कार्य  बहिष्कार की चेतावनी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियो को शांत कराने का प्रयास किया मगर वे अपनी मांगो पर अड़े रहे। मौके पर पहुंचे अधिशासी अधिकारी ओमगिरि द्वारा निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई किये जाने का आश्वासन देने पर प्रदर्षनकारी शांत हुए।


आज बुधवार की सुबह नहटौर नगरपालिका कार्यालय के बाहर जुटे आउटसोर्सिंग कर्मचारियो ने अपनी मांगो व कथित शोषण के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियो का आरोप है कि  उनकी नियुक्ति सफाई कार्य के लिए की गई है, लेकिन विभाग उनसे जबरन डंपिंग ग्राउंड और गऊशाला जैसे स्थानों पर काम ले रहा है। कर्मचारियों ने इसे कार्य का अनुचित आवंटन बताते हुए कहा कि मूल पद के इतर कार्य कराना उनके अधिकारों का हनन है। आक्रोशित कर्मचारियो ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रविवार और अन्य सार्वजनिक अवकाशों के दिन भी उनसे अनिवार्य रूप से ड्यूटी ली जा रही है। प्रदर्शनकारियो का कहना था कि इस सबका विरोध करने पर अधिकारियों द्वारा पुलिस कार्रवाई और नौकरी से निकालने की धमकियां दी जाती हैं। कर्मियों का आरोप है कि उन्हें वर्दी पहनाकर विभिन्न स्थानों पर तैनात दिखाया जाता है, जबकि उनके नाम पर धन की निकासी में हेरफेर किया जा रहा है।


हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। इस दौरान नगरपालिका प्रशासन और कर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।


अधिशासी अधिकारी नगरपालिका नहटौर ओमगिरी ने बताया कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमानुसार प्रतिदिन 8 घंटे की ड्यूटी के लिए रखा गया है। यदि किसी कर्मचारी से अतिरिक्त काम लिया जा रहा है या कोई अन्य समस्या है, तो वे लिखित शिकायत दर्ज कराएं। मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।


ईओ ओम गिरी के आश्वासन के बाद फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन कर्मचारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि उनके शोषण पर तत्काल रोक नहीं लगी और कार्य परिस्थितियों में सुधार नहीं हुआ, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। फिलहाल, पूरे नगर में यह विरोध प्रदर्शन चर्चा का विषय बना हुआ है।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या