कुंदरकी/जिला मुरादाबाद - बहू के मायके वालो ने किया ससुर पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत मे हायर सेंटर रेफर, मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, मई 07, 2026

कुंदरकी/जिला मुरादाबाद - बहू के मायके वालो ने किया ससुर पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत मे हायर सेंटर रेफर, मुकदमा दर्ज

https://newsindia17.com/uttar-pradesh/moradabad-kundarki-father-in-law-attacked-by-daughter-in-law-family/

जिला मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र से घरेलू विवाद के चलते पुत्रवधु के परिजनो द्वारा बुजुर्ग पर हमला किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। हमले के दौरान गंभीर रूप से घायल हुई बुजुर्ग को  हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने पीड़ित की पत्नी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव बाछल भूड़ निवासी बुजुर्ग महबूब का अपनी पुत्रवधु शाइस्ता के साथ किसी बात को लेकर घरेलू विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी सबके बीच अपनी माँ मुरादन के उकसाये जाने पर शाइस्ता में फोन कर अपने मायके वालो को ससुराल बुला लिया और कल बुधवार की देर रात लगभग 9 बजे उसके मामा मोहम्मद नबी अहमद और ममेरे भाई अनवर व बाबू महबूब पीड़ित के घर आ पहुंचे। आरोप है कि इन सभी ने आते ही गाली गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतर आये। इसी दौरान आरोपी अनवर ने धारदार हथियार से बुजुर्ग महबूब पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।


पुलिस को दी गयी तहरीर मे पीड़ित महबूब की पत्नी परवीन ने बताया कि हमलावरो ने उनके परिवार के सभी सदस्यो के साथ मारपीट की और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल हुए महबूब को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। जहाँ उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की पत्नी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर 4 नामजद आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।


थाना प्रभारी कुंदरकी ने बताया कि बाछल भूड़ गांव में हुई मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या