नहटौर/जिला बिजनौर - कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग मे लाखों का माल और मशीनें जलकर हुई खाक, घंटो की मशक्क्त के बाद दमकल ने पाया आग पर काबू - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, मई 09, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग मे लाखों का माल और मशीनें जलकर हुई खाक, घंटो की मशक्क्त के बाद दमकल ने पाया आग पर काबू

https://newsindia17.com/bijnor-nehtaur-textile-factory-massive-fire-loss-of-lakhs/

आज शनिवार की सुबह नहटौर थाना क्षेत्र अंतर्गत गाँव फुलसन्दा गंगादास स्थित एक कपड़े की फैक्ट्री मे अचानक ही भीषण आग लगने पर हड़कंप मच गया। इस भीषण अग्निकांड मे फैक्टरी मे रखा कच्चे माल व तैयार कपड़े सहित कीमती मशीने जलकर नष्ट हो गयी। गनीमत रही कि इस हादसे मे कोई जनहानि नही हुई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गाँव फुलसन्दा गंगादास निवासी इमरान पुत्र इमदाद की गांव मे ही कपड़ा निर्माण की फैक्टरी है। आज शनिवार की सुबह लगभग 6 बजे अचानक फैक्टरी से उठती आग की लपटे व धुंआ देख ग्रामीणो ने शोर मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते इस आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी फैक्टरी को चपेट मे ले लिया।


मौके पर जुटे ग्रामीणो ने आग बुझाने का प्रयास किया व फायर ब्रिगेड को सूचित किया। घटना की  सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व दमकल की दो गाड़िया मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने घंटो की कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। आग को काबू किये जाने पर फैक्टरी के अंदर रखी लाखो रूपये कीमत की मशीने व माल जलकर राख में तब्दील हो चुका था।


फैक्ट्री स्वामी इमरान के मुताबिक इस हादसे मे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। फैक्ट्री में लगा कच्चा माल और महंगी मशीनें अब कबाड़ में तब्दील हो चुकी हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार नुकसान का आंकड़ा लाखों में बताया जा रहा है।


प्रभारी निरीक्षक नहटौर रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। आग से भारी आर्थिक क्षति हुई है, लेकिन राहत की बात यह है कि कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। फिलहाल आग लगने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, लेकिन अंदेशा जताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ होगा। दमकल विभाग मामले की बारीकी से जांच कर रहा है।

counter
अभी तक पाठक संख्या