अगले चुनाव में बाकी के दो राज्यों में भी'घर बैठ’जाएगी कांग्रेस : नरोत्तम - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, मार्च 11, 2022

अगले चुनाव में बाकी के दो राज्यों में भी'घर बैठ’जाएगी कांग्रेस : नरोत्तम

भोपाल। पांच राज्यों में कांग्रेस की बुरी तरह पराजय के बाद मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के'घर घर चलोअभियान को पार्टी ने अच्छी तरह स्वीकार किया है और अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस राजस्थान और छत्तीसगढè में भी घर बैठ जाएगी।

डॉ मिश्रा ने कहा कि श्री कमलनाथ के घर-घर चलो अभियान को कांग्रेस अच्छी तरह स्वीकार कर पांच राज्यों में घर बैठ गई। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी को घर पर बैठाने का काम किया है। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस राजस्थान और छत्तीसगढè में भी घर बैठ जाएगी।

मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री कमलनाथ की ओर से राज्य में'घर घर चलोअभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ताओं को घर-घर लोगों से संपर्क करने को कहा गया है।