चंदौसी/जिला संभल - आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर आयोजित 'संघ को जानो' प्रतियोगिता मे जुटी विद्यार्थियों की भीड़, परखी अपनी मेधा शक्ति - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, मई 10, 2026

चंदौसी/जिला संभल - आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर आयोजित 'संघ को जानो' प्रतियोगिता मे जुटी विद्यार्थियों की भीड़, परखी अपनी मेधा शक्ति

https://newsindia17.com/chandausi-sambhal-rss-centenary-year-sangh-ko-jano-competition-students/

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे शताब्दी वर्ष के अंतर्गत विद्यार्थी विभाग द्वारा चंदौसी नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए 'संघ को जानो' प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आज रविवार को नगर के दो प्रमुख परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने अपनी तार्किक शक्ति और ज्ञान का प्रदर्शन किया।


प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए जगदीश शरण सर्राफ सरस्वती शिशु मंदिर, हनुमानगढ़ीऔर चंदौसी पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। प्रतियोगिता के लिए कुल 321 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 197 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 124 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। इस ज्ञान परीक्षा में नगर के प्रतिष्ठित विद्यालयों जैसे राजेश कुमार सरस्वती विद्या मंदिर, डॉ. अंबेडकर जूनियर हाई स्कूल, पथरा,  लाला सोहनलाल सरस्वती शिशु मंदिर, महाजन मोहल्ला, आर.आर.के. स्कूल, लक्ष्मीदेवी हरप्रसाद सरस्वती शिशु मंदिर और ए.एम. वर्ल्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।


आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मूल उद्देश्य समाज में राष्ट्र भावना की विचारधारा को जागृत करना और युवा पीढ़ी में राष्ट्र सेवा के संकल्प को गति देना है। यह परीक्षा वैकल्पिक उत्तर प्रणाली पर आधारित थी, जो विद्यार्थियों की तार्किक शक्ति और त्वरित निर्णय क्षमता को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी। परीक्षा के प्रश्नों का  आधार 'संघ यात्रा' पुस्तिका रही, जिसमें भारतीय संस्कृति के वैभव, संस्कार, सामाजिक सरोकार और जीवन-व्यवहार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों का समावेश किया गया था।


परीक्षा के दौरान केंद्रों पर वातावरण अत्यंत शांतिपूर्ण और अनुशासित रहा। नन्हे प्रतिभागी एकाग्रचित्त होकर प्रश्न पत्र हल करते नजर आए। व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में कक्ष निरीक्षकों के रूप में अभिनव जी, डॉ. आशीष यादव, श्याम ठाकुर, डॉ. डी.के. अग्निहोत्री, वीरूकमल, अजय कुमार, अंश, उदयवीर, ओम पाठक पर्व और कुशल अग्रवाल ने सक्रिय भूमिका निभाई।


केंद्र पर्यवेक्षक के तौर पर रौनक जी एवं हरीश कठेरिया (एडवोकेट) उपस्थित रहे। इसके साथ ही डॉ. जयशंकर दुबे, आशा गोस्वामी, आरती सिंह, मुदित गर्ग, मिरांश राघव, नंदकिशोर राणा, प्रेम नारायण शर्मा, रणजीत कौर, अनामिका यादव, काजल, वंशिका, सुधांशु व पिंटू यादव ने व्यवस्था में विशेष सहयोग प्रदान किया।

free counter
अभी तक पाठक संख्या