इंटरनेट डेस्क। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अब बोल दिया कि फिलहाल सीजेपी को राजनीतिक पार्टी नहीं बनाया जाएगा। उन्होंने एक साक्षात्कार में अपने आंदोलनों को लेकर चर्चा की है। भविष्य की योजनाओं और उन पर उठ रहे सवालों को लेकर उन्होंने साक्षात्कार में बात की है।
इस दौरान उन्होंने साफ कर दिया कि फिलहाल सीजेपी को राजनीतिक पार्टी नहीं बनाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी राजनीति में उतरना जल्दबाजी होगी। देश में बड़ी-बड़ी पार्टियां खुद को बचाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। किसी राजनीतिक पार्टी ने जुड़ने के प्रस्ताव पर अभिजीत दीपके ने कहा कि अलग-अलग पार्टियों के लोग आंदोलन की सफलता पर शुभकामनाएं देने आए हैं। मैं इसकी इज्जत करता हूं कि उन्होंने आंदोलन को स्वतंत्र रखने की बात समझी।
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से मेरी बात नहीं हुई है। अगर मिलने का मौका मिला तो जरूर मिलेंगे। इस दौरान उन्होंने ये भी बोल दिया कि भारतीय जनता पार्टी के लोग मिलना चाहें तो उनसे भी मिलने के लिए तैयार हैं।
PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें