हल्दौर/जिला बिजनौर - घर के पास स्थित घेर मे फंदे से लटका मिला देर शाम लापता हुए युवक का शव, पुलिस जाँच मे जुटी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, जुलाई 23, 2026

हल्दौर/जिला बिजनौर - घर के पास स्थित घेर मे फंदे से लटका मिला देर शाम लापता हुए युवक का शव, पुलिस जाँच मे जुटी

https://newsindia17.com/bijnor-haldaur-missing-youth-found-hanging-near-home-police-investigation
जिला बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र से बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गुरुवार सुबह एक युवक का शव उसके घर से कुछ दूरी पर स्थित एक घेर में फंदे से लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से छानबीन शुरू कर दी है।


उक्त घटना हल्दौर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव काना नांगल की है। बताया गया कि गाँव निवासी नीरज उर्फ़ छोटू आयु 28 वर्ष पुत्र मेहर सिंह कल बुधवार शाम रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने रातभर उसकी काफी तलाश की, रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में पूछताछ की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका था।


आज गुरुवार की सुबह नीरज का शव घर के पास ही स्थित एक घेर में शव फंदे पर लटका हुआ मिला। युवक का शव फंदे पर झूलता देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। युवक की इस तरह हुई मौत का पता लगते ही परिजनों मे चीख-पुकार मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया।


थाना प्रभारी विजेंद्र राठी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तुरंत टीम को मौके पर भेजा गया था। युवक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनो द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


दूसरी ओर ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि इस दर्दनाक हादसे के पीछे घरेलू कलह मुख्य कारण हो सकती है। ग्रामीणों के अनुसार नीरज अपने दो भाइयों में छोटा था। उसकी शादी चार साल पहले हुई थी, लेकिन उसके कोई संतान नहीं थी। इसी बात को लेकर उपजे तनाव या आपसी घरेलू कलह को लेकर कयासों का बाजार गर्म है।

counter
अभी तक पाठक संख्या