नहटौर/जिला बिजनौर - फौजी को स्टेशन छोड़कर वापस आ रहे बाइक सवारो पर जानलेवा हमला, फायरिंग मे एक युवक गंभीर घायल  - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, अगस्त 09, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - फौजी को स्टेशन छोड़कर वापस आ रहे बाइक सवारो पर जानलेवा हमला, फायरिंग मे एक युवक गंभीर घायल 

newsindia17.com/nahtaur-bike-riders-attack-firing-youth-injured
एआई जनरेटेड इमेज 
जिला बिजनौर के  नहटौर थाना क्षेत्र से घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशो द्वारा बाइक सवारो पर जानलेवा हमला किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। बदमाशो ने बाइक सवारो को लाठी डंडो से पीटा और दहशत पैदा करने के लिए फायरिंग भी की। इस खौफनाक वारदात के दौरान एक बाइक सवार युवक गोली लगने पर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार हेतु जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गाँव हरगनपुर निवासी मनोज दुबे (जो कि गन्ना क्रय केंद्र के इंचार्ज हैं) और सुमित कुमार निवासी गाँव मंडोरा, थाना क्षेत्र नूरपुर अपने एक अन्य रिश्तेदार के साथ कल शनिवार देर रात धामपुर रेलवे स्टेशन गए थे। वे वहां एक फौजी को छोड़कर दो अलग-अलग बाइकों से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान थाना क्षेत्र के गाँव मुस्सेपुर के करीब पहुंचने पर घात लगाए बैठे 7 से 8 अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने जबरन उनका रास्ता रोक लिया। बताया जा रहा है कि बिना किसी पूर्व विवाद या बातचीत के, हमलावरों ने अचानक लाठी-डंडों से उन पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। पीड़ितों द्वारा इस अकारण हमले का विरोध करते हुए बचाव का प्रयास किये जाने पर हमलावरों ने हत्या के इरादे से गोलियां चलानी शुरू कर दी।

इस फायरिंग के दौरान एक गोली सुमित कुमार के हाथ में जा लगी और लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। रात के सन्नाटे में गोलियों की गूंज और पीड़ितों की चीख-पुकार सुनकर मुस्सेपुर गांव के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। भारी संख्या में ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख हमलावरों के हौसले पस्त हो गए और वे अपनी बाइकें लेकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पीड़ितो के परिजन मौके पर पहुंचे और घायल सुमित कुमार को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार हाथ में लगी गोली और अत्यधिक खून बह जाने के कारण उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

इस पूरी वारदात पर कोतवाल किशन अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया है और अज्ञात बदमाशों की तलाश में सघन जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के इलाकों में हमलावरों की धरपकड़ के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
conter12
अभी तक पाठक संख्या