इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की एक टिप्पणी उनके लिए परेशानी बन सकती है। जी हां विजयवर्गीय की एक टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यहां इंदौर में वार्ड नंबर 6 में विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने सार्वजनिक मंच से महिला पार्षद को लेकर उनकी शारीरिक बनावट पर टिप्पणी की। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस ने इस टिप्पणी पर आपत्ति जताई है।
क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो रविवार को इंदौर के वार्ड नंबर 6 में करीब 7 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हुए थे, इसी दौरान सार्वजनिक मंच से महिला पार्षद को लेकर मंत्री की एक टिप्पणी सामने आई, जिसमें उन्होंने कहा कि...दीदी की भी चौड़ाई बढ़ गई है थोड़ी सी।
यह टिप्पणी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने तब दी, जब पार्षद उन्हीं के पास से गुजरकर माइक स्टैंड के पास आ रही थीं। पार्षद के पीछे मंत्री के एक कार्यकर्ता थे, ऐसे में वह दिखाई नहीं दे रहे थे, इसी दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने यह टिप्पणी की। मंत्री की इस टिप्पणी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने इसे लेकर आपत्ति जताई है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मीडिया कोऑर्डिनेटर नीलाभ शुक्ला ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की टिप्पणी को निंदनीय बताया।
pc- news18 hindi