धामपुर/जिला बिजनौर - सास -बहू के बीच हुए विवाद ने लिया खूनी रूप, सास की संदिग्ध मौत, बहू पर लगा मारपीट कर गला दबाने का आरोप - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, सितंबर 14, 2026

धामपुर/जिला बिजनौर - सास -बहू के बीच हुए विवाद ने लिया खूनी रूप, सास की संदिग्ध मौत, बहू पर लगा मारपीट कर गला दबाने का आरोप

https://www.newsindia17.com/2026/09/dhampur-bijnor-saas-bahu-vivad-saas-ki-sandigdh-maut-bahu-par-gala-dabane-ka-aarop.html

जिला बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र मे कल रविवार की देर शाम संदिग्ध परिस्तिथियो में हुई बुजुर्ग महिला की मौत पर हड़कंप मच गया। इस मामले मे मृतका की पुत्रवधू पर ही मारपीट गला दबाकर हत्या किये जाने का गंभीर आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव करनावाला निवासी ओमवती आयु 65 वर्ष और उसकी पुत्रवधू प्रीती के बीच कल रविवार की शाम 5 बजे काम करने को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर प्रीती ने अपनी सास के साथ मारपीट की और जमीन पर पटक दिया। परिजनो का आरोप है कि इसी दौरान प्रीती ने ओमवती का गला भी दबाया जिसके चलते उनकी हालत गंभीर हो गयी।


मृतका के बेटे अमर सिंह ने बताया कि घटना के समय वह काम पर गया हुआ था। देर शाम प्रीति ने फोन कर बताया कि मां सीढ़ियों से गिर गई हैं। घर पहुंचने पर अमर ने अपनी मां को सीढ़ियों के पास पड़ा देखा। अमर के मुताबिक उनकी मां के सिर और गर्दन पर गंभीर चोट के निशान थे। पड़ोसियों द्वारा घटना की जानकारी लेने प्रयास का प्रयास करने पर प्रीति ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर कथित तौर पर प्रीति ने सास के साथ विवाद और मारपीट की बात बताई।


परिजनों के अनुसार ओमवती और उनकी बहू के बीच पहले भी घरेलू बातों को लेकर विवाद होता रहता था। पुलिस का कहना है कि रविवार को भी इसी तरह कहासुनी हुई थी जो बाद में मारपीट में बदल गई। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मामले में आरोपों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।


सीओ धामपुर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि करनावाला गांव में एक महिला की मौत की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जानकारी में सास-बहू के बीच विवाद की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले मे गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित बहू को हिरासत मे लिया गया है।

counter
अभी तक पाठक संख्या