स्योहारा/जिला बिजनौर - चबूतरा बनाने को लेकर हुए विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगो ने घर मे घुसकर किया जानलेवा हमला, महिला समेत 3 घायल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, सितंबर 04, 2026

स्योहारा/जिला बिजनौर - चबूतरा बनाने को लेकर हुए विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगो ने घर मे घुसकर किया जानलेवा हमला, महिला समेत 3 घायल

syohara-bijnor-chabutra-vivad-dabang-ghuskar-jaanleva-hamla-3-ghayal

जिला बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र से घर के सामने चबूतरा बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट व धारदार हथियारो से हमला किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। आरोप है कि चबूतरा बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगो ने घर मे घुसकर धारदार हथियारो से हमला कर दिया। इस घटना मे 1 महिला समेत 3 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।


थाना क्षेत्र के सहसपुर कस्बा के मोहल्ला शेख खान निवासी शमीम अहमद ने बताया कि चबूतरा बनाने को लेकर उनका पड़ोसियो से विवाद हुआ था। आरोप है कि इस  कहासुनी के बाद शाम 5 बजे आरोपित उनके घर मे घुस आये और उनकी माँ जोहरा खातून, भाई नईम और उनके साथ मारपीट की। बताया गया कि इस दौरान आरोपितो ने धारदार हथियारो से भी वार किया। इस हमले में शमीम अहमद में साथ ही उनका भाई नईम और माँ जोहरा खातून भी घायल हो गए। इस हमले में नईम के सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं। उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए बिजनौर रेफर कर दिया। वहीं, शमीम अहमद और जोहरा खातून का भी उपचार कराया गया है।


शमीम के अनुसार हमलावरो मे जलील अहमद, वकील अहमद, नबील अहमद, मोबीन अहमद, गुल्लू, बब्बू और जैनब समेत अन्य लोग शामिल थे। हमले के दौरान परिवार के सदस्यों को बचाने की कोशिश भी की गई, लेकिन आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट जारी रखी। घायल पक्ष का आरोप है कि जिन लोगों पर हमला करने का आरोप है, वे पहले भी उनके साथ विवाद और मारपीट कर चुके हैं। पीड़ित परिवार ने आरोपितों को दबंग बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।


थाना अध्यक्ष स्योहारा संजय तोमर ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। पुलिस को शिकायत मिलने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों और दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

free counter
अभी तक पाठक संख्या